फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider dies due to canter collision on highway

हाईवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to canter collision on highway
कैथल। चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर गांव कैलरम के पास कैंटर व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कैंटर के नीचे जा फंसी। इस दौरान बाइक सवार को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव कैलरम निवासी बलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसके दो लड़के और एक लड़की है। हादसे में पौत्र अनिल (23) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अनिल अविवाहित था। मंगलवार को वह अपने अनिल के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से कैथल जा रहे थे। बाइक अनिल चला रहा था। दोपहर साढ़े 12 बजे गांव कैलरम के बस अड्डे पर पहुंचे तो वह लघुशंका के लिए रुक गए।
विज्ञापन

अनिल ने मोटरसाइकिल बस अड्डा कैलरम के मुख्य नेशनल हाईवे कट को क्रॉस करने का प्रयास किया तो कैथल की ओर से आ रहे एक कैंटर चालक ने मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस दौरान लोगों की भीड़ देखकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में उसके पोते अनिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed