{"_id":"610d855c8ebc3e68e126cedf","slug":"bharatiya-kisan-sangh-demonstrated-at-bjp-office-kaithal-news-knl79114161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh demonstrated at BJP office
- फोटो : Kaithal
भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा जिला प्रदेश अध्यक्ष गुलतान सिंह नैन ने की। संचालन जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने किया।
संघ के सदस्यों ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों को बिजली के कनेक्शन लेना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नए बिजली कनेक्शन पर फाइव स्टार की मोटर व पैनल की शर्त लगा दी है, जो बिल्कुल गलत है। सरकार इसे तुरंत वापस ले। पुराने ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन पर छूट दी जाए। फसल बीमा योजना को निजी कंपनियों के बजाय सरकार की ओर से संचालित किया जाए। आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर उसको किसानों से जोड़ा जाए।
कृषि क्षेत्र में नकली दवाइयों और बीजों पर रोक लगाने पर कानून बनाया जाए। उन्होंने रणनीति बनाते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इन मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। श्री राम मौण, सुरेंद्र करोड़ा, पाला राम, कप्तान सिंह, शीशपाल दाऊ, शेर सिंह कठवाड़, विक्रम क्योड़क मौजूद रहे।