फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bharat band

तितरम मोड़ पर 12 से 3 बजे तक पूर्ण चक्का जाम करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
bharat band
bharat band - फोटो : Kaithal
। जिले में आज आहूत किसानों के भारत बंद के दौरान किसान शहर के बाजारों में लोगों से बंद में शामिल होने की अपील करने के बाद दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक तितरम मोड़ पर पूर्ण चक्का जाम करेंगे। प्रशासन ने इस भारत बंद के आह्वान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। डीसी व एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वहीं कई संगठनों ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

सर्वजात सर्वखाप महापंचायतों के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्वखाप के जिला कार्यालय में बैठक कर आठ दिसंबर के भारत बंद कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई। सर्वखाप के प्रदेश प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल, ंभाकियू नेता संदीप भाल मानस और बेनीवाल खाप के प्रदेश प्रतिनिधि सुरजीत बैनीवाल ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में कलायत, चीका, ढांड, पूंडरी और अन्य क्षेत्रों से किसानों को आमंत्रित किया गया है। पूरे जिले से आने वाले किसान दोपहर 12 बजे तक कैथल में तितरम मोड़ पर पहुंचेंगे। वहां पूर्ण रूप से चक्का जाम किया जाएगा। केवल आपातकालीन वाहनों और शादी वगैरह की गाड़ियों को ही वहां से निकलने का रास्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूं रहेगा भारत बंद का कार्यक्रम
1. मंगलवार को सुबह नौ-दस बजे तक जिले से किसान, मजदूर, आढ़ती और विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी जवाहर पार्क में एकत्रित होंगे।
2. पार्क में महासभा करने के बाद 11 बजे शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर समर्थन की अपील की जाएगी और दुकानें बंद करने के लिए आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. उसके बाद किसान पुरानी अनाज मंडी व सब्जी मंडी में समर्थन के लिए पहुंचेंगे।
4. वहां से नई अनाज मंडी जाएंगे, जहां आढ़तियों, मुनीमों व मजदूरों को प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा।
5. दोपहर 12 बजे किसान तितरम मोड़ पर पहुंच जाएंगे, जहां पूर्ण रूप से चक्का जाम किया जाएगा। करीब तीन बजे तक चक्का जाम पूर्ण रूप से रहेगा।
6. तीन बजे के बाद अगर कोई किसान अपने कार्य से वापस जाना चाहता है तो जा सकेगा।
डीसी सुजान सिंह ने आमजन से आह्वान किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। बंद के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निगरानी रहेगी। डीसी सुजान सिंह मंगलवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल मेें विभिन्न संगठनों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे।
1. प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जिले के सभी बॉर्डर पर पूरी निगरानी करें।
2. सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपना मुख्यालय न छोड़ें।
3. कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल नंबर किसी भी सूरत में बंद नहीं करेगा।
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट- किसानों द्वारा आठ दिसंबर को भारत बंद के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि भारत बंद के दृष्टिगत डॉक्टरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मंगलवार को कोई कर्मचारी छुट्टी नहीं लेगा। किसानों के धरना या प्रदर्शन स्थल पर जरूरी दवाओं और एंबुलेंस के साथ कर्मचारी तैनात रहेंगे।
किसानों द्वारा आहूत भारत बंद को लेकर पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मंगलवार को विवाह सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन अलग-अलग रुटों के माध्यम से योजना तैयार की गई है। सभी डीएसपी, 7 कंपनी पुलिस रिजर्व सहित करीब 700 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी जिले में स्थिति पर नजर रखेंगे। शशांक कुमार सावन ने किसानों व आम नागरिकों को कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की है।
1. बंद की आड़ में उपद्रव करने वाले संदिग्ध वाहनों तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा निरंतर पैनी नजर रखी जाएगी।
2. हथियार, लोहा रॉड, हाकी, बैट, स्टीक, लाठी, डंडे इत्यादि लेकर चलने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
3. एसएचओ अपने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के जिम्मेदार होंगे।
2. पुलिस कर्मचारी व अधिकारी हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन-शिल्ड सहित अन्य एंटी राइट एक्यूपमेंट से लैस होंगे
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मीटिंग गोगामेडी में हुई। जिसमें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, प्रदेश सचिव राम कुमार बंसल और शहर के प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता एवं युवा प्रधान सुमित बंसल तथा अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें किसान आंदोलन व भारत बंद का समर्थन किया गया। सुमेर बंसल, सुनील चुघ, करुण सतीजा, सतपाल मंगला, सुमित बंसल, शिव नारायण गोयल मौजूद थे।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े दर्जनों संगठन किसानों के समर्थन में है। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, सीटू, एसकेएस, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय किसान सभा, आढ़ती एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन, आशा वर्कर, शारीरिक शिक्षक संघ सहित अन्य पंचायतें व खांपें भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर रही हैं।

इसी प्रकार से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने निर्णय लिया है कि संगठन किसानों के भारत बंद का पूरी मजबूती के साथ समर्थन करेगा। जिला सचिव रामपाल शर्मा, सहसचिव ओमपाल भाल, केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण व राजेंद्र सिनंद ने बताया कि भारत बंद के समर्थन में लंच टाइम में गेट मीटिंग एवं विरोध प्रदर्शन कर किसान आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed