फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhandara organized after Havan in Dhand

Kaithal News: ढांड में हवन के बाद बरताया भंडारा

Sun, 25 Feb 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bhandara organized after Havan in Dhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांव संगरौली के गुरु मंदिर में हवन व विशाल भंडारा लगाया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस वरिष्ठ नेता सतबीर भाणा व कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज से धर्म, जाति के भेदभाव को खत्म किया। उन्होंने समाज को समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि मानव जाति या धर्म से नहीं बल्कि वह अपने अच्छे कर्मों से जाना जाता है। वहीं, प्रदीप चौधरी ने रविदास जी के व्यक्तित्व को स्मरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की भूमि संतों महापुरुषों की भूमि रही है। गुरु रविदास ने समाज को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि समाज की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां भेदभाव ना हो। समाज में सभी को समानता का दर्जा मिले। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि तंवर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज निर्माण में संतों की अहम भूमिका

विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि समाज में संतों का एक बड़ा योगदान रहा है। संतों ने हमें कुरीतियों से दूर रहकर सद् मार्ग पर चलने की राह दिखाई है। संतों ने समाज को छूआछूत, अमीर-गरीब के भेदभाव को मिटाकर जोड़ने का काम किया है। वह शनिवार को गांव कौल में फरल रोड स्थित गुरु मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।


कार्यक्रम में विधायक ने संत गुरु रविदास के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि संत महात्माओं ने जो उपदेश और विचार हमें दिए हैं। आने वाली पीढ़ियों में भी वो संचारित हो, इसके लिए इस प्रकार के ये कार्यक्रम भी बड़े उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed