फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhakiyu invited to gherao CM residence on 1st September

Kaithal News: भाकियू ने 1 सितंबर को सीएम आवास घेराव के लिए दिया निमंत्रण

Thu, 28 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu invited to gherao CM residence on 1st September

विज्ञापन
ढांड। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा ने किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर गांव पबनावा, कौल, धेरडू और संगरौली में जनसंपर्क किया और एक सितंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के घेराव में शामिल होने की अपील की। भूराराम पबनावा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सितंबर को किसान सुबह 10 बजे ताऊ देवीलाल पार्क, पिपली रोड, कुरुक्षेत्र में इकट्ठा होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास पर पहुंचेंगे।


उन्होंने कहा कि बीती आठ अगस्त को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए थे। खेद की बात है कि सरकार ने किसानों की अनदेखी की, मांग पत्र पर विचार नहीं किया और ना ही किसानों को वार्ता के लिए बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के तहत एमएसपी तय करके किसानों की फसलों की खरीद सुनिश्चित की जाए। निम्न क्वालिटी और नकली बीज, खाद व कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाना आदि हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed