फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Benefits given to eligible people along with information about schemes

Kaithal News: योजनाओं की जानकारी संग पात्रों को दिए लाभ

Sat, 09 Dec 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Benefits given to eligible people along with information about schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी/ढांड। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को गांव क्योड़क, कुलतारण, रमाणा-रमाणी, खेड़ी सिकंदर, सोलूमाजरा व टीक में पहुंची। यात्रा का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। सभी गांवों में विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी व लाभ के बारे में बताया।

गांव क्योड़क में भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, गांव कुलतारण में भाजपा नेता राजपाल तंवर, गांव रमाणा-रमाणी में भाजपा नेता तेलू राम, खेड़ी सिकंदर गांव में पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, सोलूमाजरा व टीक में महिला जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी ने शिरकत की।
विज्ञापन


भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण की दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि आज विश्व में भारत का ढंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता राजपाल तंवर ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप इंडिया, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्व की सरकारों के समय गैस कनेक्शन के लिए लाइनें लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखाई देता। भाजपा नेता तेलू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि सरकारी अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र को क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन गया है।

क्षेत्रवासियों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का असर अब अब धरातल पर पर दिखाई देने लगा है। इसके अलावा उन्होंने अनेक सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।


भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं समाधान हो रहा है, सरकारी योजनाओं की पहुंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक हुई है। इस अवसर पर परमजीत सिंह सोलू माजरा, जगदेव, भगवान दास, श्रवण कुमार, रमेश कुमार, गुरदीप सिंह, जय सिंह, रोनकी राम, बल्ली राम, सुरेंद्र सिंह, प्रीतम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गुरदेव, सोनिया टीक, सोहन लाल, धर्मपाल, दीपक, हरिकेश, विक्रम व नितेश खेड़ी सिकंदर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed