{"_id":"6998b584ee2ce95da60fa7ba","slug":"be-serious-about-resolving-complaints-dr-sushil-kaithal-news-c-18-1-knl1004-850405-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के समाधान पर बरतें गंभीरता : डॉ. सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के समाधान पर बरतें गंभीरता : डॉ. सुशील
Sat, 21 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सोशल मीडिया ग्रीवांस पोर्टल और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
एडीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर एवं विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और अधिकारी इसे पूरी गंभीरता से निभाएं। बैठक में विभागवार शिकायतों की समीक्षा की गई। जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, पुलिस विभाग, जिला परिषद, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर विस्तृत फीडबैक लिया गया।
एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि यह आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम हैं। प्रत्येक शिकायत का शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए और रिपोर्ट अपलोड की जाए।
विज्ञापन
बैठक में जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, शुगर मिल के एमडी कृष्ण कुमार, डीएसपी सुशील प्रकाश, सीएमओ डॉ. रेणू चावला, डीईओ सुभाष तथा डीआईपीआरओ नसीब सिंह मौजूद रहे।