फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bankers should settle loan applications in 15 days

Kaithal News: बैंकर्स ऋण आवेदनों का 15 दिनों में करें निपटारा

Tue, 10 Oct 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bankers should settle loan applications in 15 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना विषय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिन बैंकों के पास संबंधित लाभार्थियों के आवेदन लंबित हैं, वे सभी उन व्यक्तियों को ऋण देकर 15 दिनों में निपटारा करें।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही करने वाले बैंकर्स के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी ने कहा कि जो बैंक इस कार्य में ढिलाई कर रहे हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित के मुख्यालय को भिजवाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना एक बेहतरीन योजना है। इस योजना को धरातल पर लाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।
विज्ञापन

जिले में समय-समय पर अंत्योदय परिवार उत्थान मेले लगाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य हर अंतिम व्यक्ति का सामाजिक व आर्थिक उत्थान करना है। इस दिशा में सभी विभाग सुचारू रूप से कार्य करें। इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, एलडीएम एसके नंदा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना के अलावा अन्यविभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed