{"_id":"5f9efc858ebc3e9bee594059","slug":"bank-record-kaithal-news-knl49513922","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन मिनी बैंक खोलने पर ग्रामीणों ने जताई रिकार्ड से छेड़छाड़ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन मिनी बैंक खोलने पर ग्रामीणों ने जताई रिकार्ड से छेड़छाड़ की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बैंक कुराड़ पैक्स खाद घोटाले को लेकर की चल रही जांच के दौरान रविवार को कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने के ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सूचना मिलने पर मिनी बैंक कुराड़ पैक्स ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने कर्मचारियों से कार्यालय खोलने बारे पूछा गया तो वे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। बस इतना ही कहा कि वे किसी का कारणवश यहां आए थे । इसके बाद कार्यालय को खुला छोड़कर निकल गए।
ग्रामीणों के साथ पहुंचे निलंबित सेल्समैन वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों द्वारा बैंक के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की जा रही है, ताकि खाद घोटाले में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को बचाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बैंक घोटाले की उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है तो कुराड़ पैक्स मिनी बैंक का पूरा रिकॉर्ड सेफ रखा जाना चाहिए था ताकि रिकॉर्ड के साथ कोई छेड़छाड़ न की जा सके। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मिनी बैंक कुराड़ पैक्स का सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मिनी बैंक कुराड पैक्स प्रबंधक प्रबंधक विकास नैन ने बताया कि बैंक खोलने को लेकर कोई विभागीय आदेश नहीं थे। अगर किसी कर्मचारी द्वारा रविवार को बैंक खोला गया है या रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की है तो उसकी जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिनी बैंक का 4 माह का रिकॉर्ड पूरा नहीं है। रिकार्ड पूरा करवाने करने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
चार माह पूर्व बनाई थी जांच टीम
4 माह पूर्व किसानों द्वारा खाद घोटाले की शिकायत के बाद तत्कालीन एसडीएम विवेक चौधरी के निर्देश पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति कैथल द्वारा जांच टीम बनाई गई थी। जिसमें संजीव कुमार निरीक्षक सहकारी समिति, दिनेश कुमार उप निरीक्षक सहकारी समिति कलायत, प्रेम कुमार उप निरीक्षक सहकारी समिति कैथल व सुभाष चंद्र शाखा प्रबंधक को ऑपरेटिव बैंक कलायत को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच टीम द्वारा दी कुराड़ प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी के दो कर्मचारी विक्रेता, कैशियर व दी कैथल सहकारी बैंक लिमिटेड के पैक्स प्रबंधक व शाखा प्रबंधक को दोषी ठहराया गया था। जिसकी रिपोर्ट सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक द्वारा 26 अगस्त को एसडीम कलायत को प्रेषित की गई थी।