{"_id":"58237f234f1c1b7304b3749e","slug":"bank-postoffice-people-gathring-today-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उमड़ेगी बैंकों और डाकघरों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उमड़ेगी बैंकों और डाकघरों में भीड़
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
बंद रहे बैंक और एटीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को बैंकों में नोट बदलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। बैंक व पुलिस अधिकारी दिन भर सुरक्षा को लेकर तैयारी करते नजर आए। आज बैंकों में 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट बदलवाए जा सकते हैं। जिसके लिए काउंटर लगाए जाएंगे।
लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि आरबीआई के निर्देशानुसार बैंकों में वीरवार से नए नोट बदलने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। लोग बैंकों में नोट बदलवाने के लिए अपना वास्तविक पहचान पत्र लेकर आएं। उसकी फोटो प्रति बैंक में देनी होगी। एक दिन में 4000 रुपये तक के नोट बदले जाएंगे। शुक्रवार को एटीएम के माध्यम से 2000 रुपये तक कैश ही निकाला जा सकेगा। एसपी कैथल से बातचीत की गई है सुरक्षा संबंधी उपाय भी पुलिस द्वारा किए जाएंगे।
डाकखानों में भी आज से होगे पांच सौ और एक हजार के नोट जमा
डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट कमलेश गर्ग ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार वीरवार को काम बंद रखने के आदेश हैं। नोट बदलवाने के काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। लेकिन यहां कामकाज बंद रखा गया है। जैसे विभाग के आगामी आदेश होंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। आज डाकघर में कोई भी लेन देन नहीं होगा। आदेश के तहत रुपयों को जमा तो किया जाएगा। लेकिन केवल 4 हजार रुपये तक के नोट दिए जाएंगे। जिस व्यक्ति का डाक-खाने के अंदर एसबी अकाउंट है। उन्हें एक समय में 10 हजार रुपये दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इन जगहों पर कल तक स्वीकार होंगे पुराने नोट
सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी बसों, उपभोक्ता सहकारी स्टोरों, पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों पर 11 नवंबर तक पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।
ये रहेगी आगे की व्यवस्था
10 से 24 नवंबर 2016 तक 4 हजार रुपये तक 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट बदले जा सकेंगे।
25 नवंबर 2016 के बाद 4 हजार रुपये की सीमा बढ़ा दी जाएगी।
10 नवंबर के बाद एटीएम से प्रतिदिन एक कार्ड से 2 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। बाद में यह बढ़कर 4 हजार रुपये हो जाएगी।
सभी बैंकों के बाहर पुलिस कर्मचारी की तैनाती
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि सभी बैंकों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पीसीआर व राइडर भी स्थिति पर नजर रखेेंगे। बैंक कर्मचारियों व लोगों को सुचारु रूप से काम करने में पुलिस सहयोग करेगी। लोगों से भी अपील है कि संयमित होकर अपना काम पूरा करें।