{"_id":"5fa054598ebc3e9b99244cb1","slug":"ban-on-sale-kaithal-news-knl496285138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में दीवाली पर बैन हो सकती है पटाखे की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में दीवाली पर बैन हो सकती है पटाखे की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर एक युद्ध पटाखों के विरुध अमर उजाला के अभियान को प्रशासन की ओर से बड़ा बल मिला है। संभावना है कि इस बार प्रशासन पटाखे बिक्री का लाइसेंस ही जारी न करे। अभी तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। हर साल जिला प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं। जाट स्कूल मैदान हो या फिर चंदाना गेट पर पटाखा बिक्री की जगह सुनिश्चित की जाती है। इसी प्रकार से गुहला, पूंडरी, कलायत में भी पटाखा बिक्री की जगह निश्चित की जाती है। लेकिन इस बार ऐसी संभावनाएं कम हैं।
एसडीएम कैथल संजय कुमार ने कहा कि अभी तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। लाइसेंस जारी होंगे या नहीं, इस बारे में आला अधिकारियों द्वारा फैसला लिया जाना है।
इस संबंध में डीसी सुजान सिंह यादव का कहना है कि पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए हमें हरित दीवाली मनानी चाहिए। पटाखा बिक्री के संबंध में लाइसेंस का फैसला पर्यावरण को देखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन
विदेशी पटाखों के भंडारण व विक्रय करना है प्रतिबंधित
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा विदेशी पटाखों के आयात को कोई भी लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। विदेशी पटाखों के भंडारण व विक्रय करना गैर कानूनी है, जिस पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति विदेशी पटाखों का भंडारण तथा विक्रय कार्य करता है तो उसके बारे में आम जन संबंधित थाना में जानकारी दें। ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।