{"_id":"6a9090ef809aa08aff0a1401","slug":"balu-khap-expansion-policy-started-preparations-to-connect-surrounding-gram-panchayats-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154309-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बालू खाप के विस्तार की कवायद शुरू, आसपास की ग्राम पंचायतों को साथ जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बालू खाप के विस्तार की कवायद शुरू, आसपास की ग्राम पंचायतों को साथ जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन
चबूतरे के उद्घाटन के दौरान मौजूद बालू खाप के गणमान्य लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। 15 अगस्त को 81 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए सर्वजातीय बालू खाप के चबूतरे का उद्घाटन किया गया था। भौगोलिक रूप से एक-दूसरे से सटे 11 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनी बालू खाप की कलायत विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान और रसूख है। खाप लंबे समय से पारिवारिक, सामाजिक और सामूहिक मामलों में आपसी सहमति से फैसले लेने के लिए जानी जाती है। बालू खाप की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
अब आसपास के गांवों को जोड़ने की तैयारी
मौजूदा 11 ग्राम पंचायतों तक सीमित बालू खाप अब अपने दायरे का विस्तार करने की तैयारी में है। खाप की ओर से आसपास लगती अन्य ग्राम पंचायतों को भी अपने साथ जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए खाप के प्रतिनिधियों ने आसपास के गांवों के गणमान्य लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बालू खाप के प्रवक्ता प्रवीण किच्छाना ने बताया कि खाप के प्रतिनिधि लगातार आसपास के गांवों के मौजिज लोगों से संपर्क कर रहे हैं। बातचीत के माध्यम से अन्य ग्राम पंचायतों को भी खाप के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसी प्रकार का राजनीतिक विस्तार नहीं बल्कि सामाजिक तालमेल, आपसी सहयोग और भाईचारे को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अधिक गांवों के एक मंच पर आने से सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया जा सकेगा और आपसी सहमति से समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मजबूत होगा। हालांकि नए गांवों को शामिल करने के लिए अंतिम निर्णय संबंधित गांवों के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।