फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba Roda's historic fair will be held in Dudana today.

Kaithal News: दुडाना में आज लगेगा बाबा रोडा का ऐतिहासिक मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Baba Roda's historic fair will be held in Dudana today.
राजौंद। गांव दुडाना में बाबा रोडा का पारंपरिक व ऐतिहासिक मेला शनिवार को आयोजित किया जाएगा। मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा रोडा जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लगने वाला यह मेला पिछले लगभग 70 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

16 जुलाई से खंड पाठ का शुभारंभ किया गया था, जिसका 18 जुलाई को भोग डालकर समापन होगा। इसके बाद दीवान सजाया जाएगा जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु भाग लेंगे। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले बड़े-बड़े रागी जत्थों की ओर से धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह छोटी-छोटी दुकानों की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरे दिन लंगर का प्रसाद भी निरंतर चलता रहेगा जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के गांवों और शहरों से हजारों श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने की संभावना है। लोगों में मेले के लिए भारी उत्साह बना हुआ है और श्रद्धालु बाबा रोडा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed