{"_id":"66170537cd20a9e5f300afcb","slug":"automatic-ticket-vending-machine-malfunction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365958-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन खराब
Thu, 11 Apr 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन खराब हो गई है। ऐसे में यात्रियों को टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की के सामने कतार में लगना पड़ रहा है।
यात्री कई बार खराब पड़ी स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन को दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन मशीन ठीक नहीं हो पाई। बता दें कि यह मशीन कोरोना महामारी से पहले लगाई गई थी। उस दौरान इस मशीन के लगने के बाद यात्रियों को लाइन में लगने से होने वाली परेशानी से निजात मिली थी।
वहीं, स्टेशन पर इस समय टिकट घर पर केवल एक ही खिड़की खुल रही है। ऐसे इस खिड़की पर भी टिकट नहीं मिल पाती है। यहां पर सुबह और शाम के समय एक साथ दो-दो पैसेंजर ट्रेन आती है, लेकिन एकमात्र खिड़की होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
दो एक्सप्रेस और आठ पैसेंजर ट्रेनों का किया जा रहा संचालन ः गौरतलब है कि इस समय रेलवे की ओर से कैथल रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र-जींद और जींद-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दो एक्सप्रेस और आठ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें एक्सप्रेस ट्रेन दौलतपुर चौक से साबरमती और कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए ट्रेन संचालित की जा रही है।
कुरुक्षेत्र-जींद और जींद-कुरुक्षेत्र के लिए आठ पैसेंजर ट्रेन संचालित की जा रही है। रेल कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए केवल एक ही खिड़की होने से परेशानी है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाना चाहिए।
ठीक कराई जाएगी मशीन
खराब मशीन को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए आला अधिकारियों से पत्राचार भी किया जाएगा। अभी टिकट घर से ही यात्रियों को टिकट दी जा रही है। उम्मीद है यह मशीन जल्द ही ठीक होगी। -सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन।