{"_id":"ced785d9c1b2f07f70a325b1b2404f67","slug":"atm-card-exchanged-debited-four-lacs-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से एटीएम बदलकर निकलवाए 3.95 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से एटीएम बदलकर निकलवाए 3.95 लाख रुपये
कैथल
Updated Tue, 06 May 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
कैथल। करनाल रोड पर एक युवक ने धोखे से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर तीन लाख 95 हजार रुपये निकलवा लिए और फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बरसाना गांव के राजपाल ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को वह अपने गांव से शहर आया हुआ था। इस दौरान करनाल रोड स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम शाखा से वह पैसे निकलवाने लगा।
लेकिन आठ हजार रुपये निकलवाने के बाद आगे पैसे नहीं निकल पाए। इसके बाद उसके साथ खड़े युवक ने उससे कार्ड लेकर पैसे निकलवाने की बात कही। इस दौरान ही आरोपी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में आरोपी ने उसके खाते से तीन लाख 95 हजार रुपये निकलवा लिए।
जब बैंक में पहुंचकर उसने अपने खाते की जांच की तो उक्त रकम उसके खाते में नहीं थी। इसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस थाना इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने बताया कि धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर 3.95 लाख की राशि निकलवाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।