फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ASI Sukhbir imprisoned for four years in bribery case

Kaithal News: रिश्वत मामले में एएसआई सुखबीर को चार साल कैद

Fri, 31 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
ASI Sukhbir imprisoned for four years in bribery case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने रिश्वत के एक मामले में पुलिस के एक एएसआई सुखबीर सिंह को चार साल की कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी केस में एक अन्य एसआई धर्मपाल को बरी कर दिया गया है।

मामले में चीका निवासी शमशेर सिंह ने चार अक्तूबर 2022 को एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला में भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा नंबर 26 दर्ज करवाया था। इसके बाद एसीबी ने आरोपियों को दबोचा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीका पुलिस ने दो अक्तूबर 2022 को चीका निवासी सिंगारा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 15-बी के तहत मुकदमा नंबर 408 दर्ज किया था। इस केस में पुलिस ने सिंगारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सिंगारा सिंह का बेटा शमशेर सिंह थाना चीका में गया तो वहां पर एसआई धर्मपाल और एएसआई सुखबीर सिंह ने उससे कहा कि तेरा नाम भी हमें धारा 29 के तहत केस में डालना है। अगर बचना है तो हमें 60 हजार रुपये दे। इस पर शमशेर घबरा गया और उसी शाम उनको 45 हजार रुपये दे आया। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मी शमशेर से 10 हजार रुपये मांगने लगे।

शमशेर ने कहा कि पैसे थोड़े कम कर लो तो एसआई धर्मपाल व एएसआई सुखबीर सिंह ने कहा कि चलो आठ हजार रुपये दे दो। तब शमशेर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस ब्यूरो कुरुक्षेत्र को कर दी। वह रिश्वत के पैसे उन्हें देना नहीं चाहता था।

एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से शमशेर को आठ हजार रुपये देकर धर्मपाल व सुखबीर के पास भेजा ताकि उन्हें रंगेहाथों पकड़ा जा सके। इस प्रकार धर्मपाल व सुखबीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। एसीबी ने चालान तैयार करके अदालत में पेश कर दिया।


अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एएसआई सुखबीर को रिश्वत का दोषी पाया व उसे चार साल के कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। एसआई धर्मपाल को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed