फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ASI Jogendra Singh was martyred while controlling the thief gang

चोर गिरोह को काबू करने के दौरान शहीद हुआ एएसआई जोगेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ASI Jogendra Singh was martyred while controlling the thief gang
कलायत। हरियाणा-पंजाब सीमा पर चोर गिरोह को काबू करने के दौरान गांव कौलेखां के हरियाणा पुलिस में एएसआई पद पर तैनात 45 वर्षीय जोगेंद्र कौलेखां ने शहादत दे दी। शुक्रवार को दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ, जब जोगेंद्र कौलेखां वाहन चोरों को काबू करने के लिए अभियान चला रहे थे। ऑपरेशन के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार बाद दोपहर जोगेंद्र कौलेखां का पार्थिव शरीर लेकर हरियाणा पुलिस के 50 जवानों का दल पैतृक गांव कौलेखां पहुंचा। परिवार और सामाजिक परंपराओं के निर्वहन के बाद हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में जांबाज अधिकारी को अंतिम विदाई दी। जवानों ने मातमी धुन के साथ सलामी देते हुए हवा में फायर किए गए। शहीद जोगेंद्र के बड़े भाई लोक निर्माण विभाग में कार्यरत नरेंद्र सिंह और समाजसेवी साधु राम कौलेखां ने बताया कि वर्ष 1997 में भाकियू आंदोलन के दौरान गोली लगने से उनके पिता फौजी गोपी राम का निधन हो गया था। वर्ष 2000 में जोगेंद्र की नियुक्ति बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस में हुई। वह हरियाणा के राज्यपाल और कई बड़े राजनेताओं की सुरक्षा में बतौर कंमाडो भी तैनात रहे। कुशल सेवाओं के कारण सिपाही से मुख्य सिपाही और कुछ समय पहले एएसआई पद पर उनको पदोन्नति मिली। परिवार में पत्नी सुदेश देवी के साथ दो बेटे हैं। लंबे समय से वे पंचकूला में रहते हुए हरियाणा पुलिस में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed