{"_id":"67ba1f93b6c10a410300b434","slug":"ashpreet-shubham-and-jafar-named-roshan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587825-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अशप्रीत, शुभम और जाफर ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अशप्रीत, शुभम और जाफर ने नाम किया रोशन
Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका स्थित हॉकी नर्सरी के तीन होनहार खिलाड़ी सॉफ्ट हॉकी सीनियर, जूनियर और सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा टीम से भाग लेने जा रहे हैं। यह चैंपियनशिप फरीदाबाद में 21 से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। चीका शहर के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिला है।
इससे शहर में खुशी की लहर है। इस पर कोच व स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि हॉकी चीका के चयनित तीन खिलाड़ी अशप्रीत, शुभम व जाफर का सॉफ्ट हॉकी सीनियर, जूनियर और सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा टीम में चयन हुआ है और तीनो खिलाड़ी शनिवार को प्रतियोगिता मेंं भााग लेने के लिए फरीदाबाद हो गए। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों को जीएमएसएसएस स्कूल के प्रिंसिपल मददेव्रत शर्मा, पीटीआई मेहताब, स्कूल एसएमसी कमेटी के प्रधान कुलदीप फौजी, संजीव कुमार, दीवान ठाकुर और पीटीआई सोमप्रकाश ने हौसला बढ़ाया।
सभी ने खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की। वहीं, शिक्षकों ने भगवान से प्रार्थना की कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर न केवल अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें बल्कि अपने शहर और राज्य का नाम भी रोशन करें। चीका शहर के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि यहां की प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियो के रवाना होने के दौरान उनके परिवार, मित्र और शहरवासी भी उपस्थित थे, जिन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि भविष्य में और भी बच्चों को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
चीका के ये खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और कोच नरेश जांगड़ा के मार्गदर्शन में निश्चित रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। पूरे शहर की नजरें अब इन खिलाडिय़ों पर टिकी हैं, जो अपने खेल से चीका और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। चीका शहर को इन खिलाडिय़ों पर गर्व है और उन्हें नेशनल चैंपियनशिप में शानदार सफलता की शुभकामनाएं हैं।