{"_id":"68c73c7e05cea4c721065366","slug":"arya-megh-karmachari-sabha-will-run-a-campaign-against-drug-addiction-kaithal-news-c-245-1-kht1003-137800-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी आर्य मेघ कर्मचारी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी आर्य मेघ कर्मचारी सभा
Mon, 15 Sep 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
सीवन। आर्य मेघ कर्मचारी सभा की बैठक रविवार को फिरोजपुर रोड आर्य समाज मंदिर में हुई। प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि आर्य मेघ समाज के बच्चे पढ़ाई में बहुत कम रुचि लेते हैं।
काफी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण मेघ समाज काफी चिंतित है। इसके लिए बहुत जल्द जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक लाइब्रेरी खोलने पर भी विचार विमर्श किया गया।
सभा ने मांग की है कि नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इनके विरुद्ध कड़ा कानून बनाने की मांग भी की। इस मौके पर पटवारी दिलबाग सिंह पोलड़ ने कहा कि इसके लिए हमें गांव स्त्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपना संगठन खड़ा करना होगा। ऐसे में समाज के लोगों को आगे बढ़कर हमारा सहयोग करना होगा। सुभाष भगत, लखविंदर सिंह, पृथ्वीराज, बहादुर सिंह, किशन चंद, गुरमीत सिंह, सविंदर सिंह, सोमनाथ आदि मौजूद रहे। प्रधान रमेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन सभा के महासचिव पटवारी दिलबाग सिंह ने किया। संवाद