फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Artists mesmerized by taking out grand tableaux in the procession

शोभायात्रा में कलाकारों ने भव्य झांकियां निकाल किया मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Artists mesmerized by taking out grand tableaux in the procession
52-कैथल। शिव तांडव..............शोभा यात्रा में शिव तांडव प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : Kaithal
कैथल। अग्रसेन युवा सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह के समय कमेटी चौक स्थित सभा के कार्यालय में हवन किया। फिर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद दोपहर के समय शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कलाकारों ने भव्य झांकियां निकाली गई। यह शोभा यात्रा कमेटी चौक से शुरू होकर माता गेट, सीवन गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक से होकर पुराना बस स्टैंड से पिहोवा चौक होते हुए वापस कमेटी चौक पर पहुंची। शोभा यात्रा में बैंड-बाजों के साथ महाराजा अग्रसेन की झांकी निकाली गई। इसमें भगवान शिव-पार्वती व राधा कृष्ण की भव्य झांकियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान कलाकारों ने शिव तांडव की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसी क्रम में भगवान हनुमान के स्वरूप पहनकर व्रत धारी युवाओं ने दंडवत परिक्रमा की। इस मौके पर सभा के प्रधान अशोक गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना के लिए उन्होंने नियम बनाया। वे एक धार्मिक शांति दूत, प्रजा वत्सल, हिसा विरोधी, बली प्रथा को बंद करवाने वाले, करुणानिधि, सब जीवों से प्रेम, स्नेह रखने वाले दयालु राजा थे। उनके बताए गए मार्ग पर ही समाज के लोग चल रहे हैं। कार्यक्रम में दौरान शहर के कई समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

51-कैथल। अग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकालते हुए समाज के लोग।

51-कैथल। अग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकालते हुए समाज के लोग।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed