फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrivals have started but there are no arrangements in the grain market to expand.

Kaithal News: आवक तो शुरू पर विस्तार अनाज मंडी में व्यवस्थाएं नहीं

Thu, 11 Apr 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Arrivals have started but there are no arrangements in the grain market to expand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गेहूं का सीजन शुरू होने के बाद अब जिले की मंडियों में गेहूं की आवक तो शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक मंडी में व्यवस्था नहीं बन सकी है। ऐसे में अब सीजन के दौरान यहां आढ़तियों सहित यहां गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सबसे मुख्य समस्या जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में हैं। यहां पर बिजली निगम की ओर से सीजन के शुरू होने के बावजूद लाइटों की व्यवस्था नहीं की जा सकती है। यहां पर बिजली निगम ने केवल एक फेज में ही लाइट दी है, जबकि यहां पर तीन फेज में लाइट चाहिए।
विज्ञापन


इस अनाज मंडी में मांग के अनुसार तीन फेज की बिजली की जरूरत है। इसलिए किसानों व आढ़तियों ने बिजली निगम से जल्द समाधान की मांग की है। विस्तार अनाज मंडी में शेड तो लगा दिए, लेकिन यहां पर भी लाइटें नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की विस्तार अनाज मंडी में इस समय करीब 110 आढ़ती सीजन में कार्य करते हैं। इनमें से करीब 80 आढ़तियों ने अपनी दुकानें लेकर सरकार से लाइसेंस ले लिया है। अब यहां बिजली की कम सुविधाएं होने के कारण सीजन में अधिक परेशानी होती है।

आढ़तियों का कहना है सीजन के समय में किसानों व आढ़तियों को गेहूं की सफाई के लिए मशीनें भी लगाई जाती है। ऐसे में अधिक बिजली की यहां पर जरूरत पड़ती है।
विस्तार अनाज मंडी में बिजली की समस्या को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि मंडी का कोई अधिकारी या आढ़ती उन्हें इससे संबंधित कोई शिकायत देता है तो इस शिकायत पर संज्ञान लेकर इस समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।


सोमबीर भलोठिया, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, कैथल।
सचिव से कर चुके हैं मांग

धान के सीजन में विस्तार अनाज मंडी में काफी संख्या में धान की आवक हुई थी। उस समय रातभर आढ़तियों को काम करना पड़ता था। उस समय भी बिजली निगम से लाइटों की मांग की गई थी। अब गेहूं का सीजन भी आ गया है, लेकिन बिजली निगम की ओर से फेज बढ़ाकर लाइट नहीं दी गई है। इसके साथ ही यहां पर लगाए गए शेड पर लाइटें न होने को लेकर मार्केट कमेटी से यहां पर अस्थायी रूप से लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है। - धर्मपाल कठवाड़, पूर्व चेयरमैन, नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed