फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrival of paddy in Cheeka grain market

Kaithal News: चीका अनाज मंडी में धान की आवक

Thu, 21 Aug 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy in Cheeka grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में बुधवार से 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन कम से कम से पांच किसान अपनी धान लेकर मंडी में पहुंचे। मंडी में धान आने की सूचना मिलते ही कई राइस मिलर धान खरीदने के लिए मंडी में पहुंच गए और धान की ढेरियों को 2400 रुपए से लेकर 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक में खरीदा।

मंडी में पहुंची धान में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा दर्ज की जो सरकारी मापदंडों से काफी ज्यादा थी। किसान सुखबीर, कुलदीप, राममेहर ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल व्यापारी धान के दाम कम लगा रहे हैं। पिछले साल यहीं धान 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर राविश ने बताया कि चीका अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। अभी जो धान आ रहा है, उसमें नमी की मात्रा ज्यादा है। पहले दिन व्यापारियों ने धान 2400 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा है। यदि किसान धान को सुखाकर मंडी में लाते हैं तो दाम अधिक मिल सकते हैं। सीजन को लेकर मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed