{"_id":"5fea2a558ebc3e3d38107ecb","slug":"arrested-kaithal-news-knl55793544","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मामलों में सात आरोपियों से 132 बोतल शराब, 2770 रुपये व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मामलों में सात आरोपियों से 132 बोतल शराब, 2770 रुपये व बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा छह अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों से 132 बोतल शराब, 2770 रुपये व तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पूंडरी पुलिस के सबइंस्पेक्टर किताब सिंह, एएसआई बसंत व एसपीओ सुरेंद्र की टीम द्वारा काला मुंदड़ी के खुर्दे से 23 बोतल व 11 पव्वे ठेका शराब देशी व 12 बोतल बियर बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।
दूसरे मामले में सीआईए-टू पुलिस के एचसी जसबीर सिंह की टीम द्वारा गांव बाकल क्षेत्र से होशियार सिंह बाकल को काबू किया गया। आरोपी से 20 बोतल शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में चौकी पूंडरी पुलिस के एचसी राजेंद्र कुमार की टीम ब्रहमानंद चौंक पर पाई गांव की तरफ से एक बाइक पर सवार पवन कुमार व सुभाष फतेहपुर को काबू किया गया। कब्जे से 48 बोतल देशी शराब बरामद की गई। चौथे मामले में चौकी किठाना पुलिस के एसआई कश्मीर सिंह टीम ने किठाना-थुआ रोड पर नाका लगाकर 14 बोतल देशी शराब सहित अनिल किठाना को काबू किया। पांचवें मामले में थाना तितरम पुलिस के एचसी अमित व एचसी विरेंद्र की टीम द्वारा गांव सारन में खेत में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी महेंद्र सारन को काबू कर लिया गया, जिसके कब्जे से 11 बोतल देशी शराब बरामद हुई। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना गुहला पुलिस के एचसी करनैल सिंह की टीम द्वारा आरोपी मुकेश बबुकपुर को काबू कर 12 बोतल देशी शराब बरामद की गई।