{"_id":"5fa2f5418ebc3e1a225721a8","slug":"arrested-kaithal-news-knl4983690","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर में 89 मामलों में 167 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर में 89 मामलों में 167 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अपराधियों और नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए 89 मामलों में 167 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 35 लाख 30 हजार 140 रुपये मूल्य की चोरी हुई संपत्ती बरामद की गई। पुलिस ने 8 चोर गिरोहों से जुड़े आरोपी भी पकड़े गए हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि अक्टूबर में पुलिस द्वारा चोरी के 24 मामलों को सुलझा कर 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 12 लाख 96 हजार रुपये मूल्य की जन संपत्ती, लूटपाट के 2 मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके एक लाख 5000 रुपये की संपत्ती, डकैती के 2 मामलों में दो आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ती, सेंधमारी के 4 मामलों में 5 आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 62 हजार रुपये की संपत्ती, ट्रांसफार्मर तेल चोरी के 11 मामलों में 36 आरोपियों से एक लाख 23140 रुपये की संपत्ती व चोरी की संपत्ती रखने के 2 मामलों में 5 आरोपियों के कब्जे से 92 हजार रुपये की संपत्ती बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 5 पीओ व 2 बेल जंपर भी गिरफ्तार किए हैं।
21 मामलों में 22 आरोपियों के कब्जे से 26.5 बोतल हथकढ़ी शराब, 355.5 बोतल देशी शराब और 1095 लीटर लाहन बरामद किया गया। 6 मामलों में 12 आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्तौल, 8 कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया। जुआ के मामले में एक आरोपी के कब्जे से 1200 रुपये बरामद किए हैं। 16 मामलों में 26 आरोपियों से 6 किलो 205 ग्राम चूरापोस्त, 2 किलो 998 ग्राम अफीम, 6.5 ग्राम स्मैक, 500 ग्राम चरस, 872 ग्राम गांजा व 1190 नशे की टेबलेट बरामद की गई।