{"_id":"5ffc96de8ebc3e2e69157754","slug":"arrest-kaithal-news-knl573400190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान कार से टक्कर मारकर पुलिस कर्मचारी पर कातिलाना हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान कार से टक्कर मारकर पुलिस कर्मचारी पर कातिलाना हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाडला रोड कैथल पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मचारी पर कार से टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों की पहचान कर्णदीप सिंह व सुमित गुहणा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एसआई धर्मबीर सिंह की टीम 7 जनवरी को दोपहर के समय पाडला रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जहां पाडला की तरफ से आई कार को रुकने का संकेत दिया गया। आरोपी ने गाड़ी करीब 15 कदम पहले ही रोक ली। उसके बाद चालक द्वारा दोबारा तेज स्पीड से एसआई पर चढ़ाने के लिए दौड़ाई, तो सबइंस्पेक्टर के साथी पुलिस कर्मचारियों द्वारा घायल एसआई को एक तरफ घसीट लिया गया, जिस कारण उसकी जान बच गई। इस दौरान आरोपी कार चालक व उसकी साइड में बैठा युवक मौके से फरार हो गए।
प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में टीम द्वारा पाडला बाईपास साइड से कैथल की तरफ गाड़ी में सवार आरोपी कर्णदीप सिंह व सुमित गुहणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुमित की स्वीफ्ट गाड़ी जब्त कर ली गई। वारदात के समय कर्णदीप गाड़ी को चला रहा था, जिसने कबूला कि वह समय-समय पर कैथल आता रहता था। इस दौरान अक्सर एसआई धर्मबीर को वाहनों की चेकिंग करता था, जिस कारण सुमित ने कहा कि कर्णदीप तू गाड़ी की टक्कर मारकर धर्मबीर को खत्म कर दे, आगे वह संभाल लेगा। मौके से फरार होकर दोनों आरोपी हिसार पहुंच गए थे। जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी की रिपेयरिंग करवाई।