{"_id":"5ff9f2768ebc3e2e3a160769","slug":"arrest-kaithal-news-knl5711583","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों से एक किलो 100 ग्राम गांजा, 500 ग्राम डोडापोस्त और 40 बोतल शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों से एक किलो 100 ग्राम गांजा, 500 ग्राम डोडापोस्त और 40 बोतल शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा, 500 ग्राम डोडापोस्त और 40 बोतल शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने राजेंद्र सिंह भुना को लाला वाला पीर के पास से बुलेट बाइक सहित काबू कर लिया। आरोपी से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दूसरे मामले में चौकी महमुदपुर प्रभारी एएसआई राजबीर की टीम ने हांसी बुटाना नहर पुल मलिकपुर के नजदीक सोनी उर्फ मेजर सिंह मलिकपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी से 500 ग्राम डोडा चुरा पोस्त मिला।
शराब खुर्दे चला रहे 3 आरोपी काबू :
प्रवक्ता ने बताया कि शराब खुर्दे चला रहे 3 आरोपी थाना राजौंद व सदर पुलिस द्वारा काबू किए गए हैं। उनके कब्जे से 40 बोतल देशी शराब बरामद कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस की टीम द्वारा गांव सेरधा में चिकन कार्नर में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी मेघा सिंह सेरधा को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से 8 बोतल देशी शराब बरामद हुई। वहीं थाना राजौंद पुलिस के हेडकांस्टेबल सुखदेव सिंह व सबइंस्पेक्टर वजीर सिंह की टीम द्वारा सेरधा अनाज मंडी के पास अंडे की रेहड़ी में शराब बेच रहे सोनू सेरधा को काबू किया गया। उसके कब्जे से 8 बोतल देशी शराब बरामद की गई है। एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एएसआई सुभाष चंद की टीम द्वारा बाबा लदाना निवासी हरीचरण को काबू कर 24 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आगामी जांच की जा रही है।