फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrest

पुलिस कर्मचारी बनकर नकली पिस्तौल से लूटे थे व्यापारी से 2.22 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
arrest
स्क्रैप खरीदने वाले उत्तर प्रदेश निवासी दो व्यापारियों से 29 सितंबर को चीका क्षेत्र में पुलिस वर्दी पहनकर नकली पिस्तौल के बल पर 2.22 लाख रुपये लूट में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार की टीम द्वारा आरोपी बैशाखी राम निवासी कल्लर माजरा 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि शाहनवाज निवासी अगवानपुर जिला मेरठ तथा शौकीन निवासी खतौली जिला मुजफ्फरनगर चीका में किराये के कमरा में रहकर स्क्रैप खरीदने का धंधा करते है। शाहनवाज की शिकायत पर 30 सितंबर को थाना चीका में दर्ज मामले अनुसार बीरु राम निवासी कल्लर माजरा का 29 सिंतबर को उसके पास फोन आया कि उसके पास करीब 3 लाख रुपये का स्क्रैप है। जब दोनों व्यापारी 2 लाख 22 हजार रुपये लेकर दुकान पर पहुंचे। बीरु राम गोदाम का बहाना करके उन्हें घर ले गया, जहां एक युवक अपने साथियों के साथ पुलिस वर्दी पहनकर बेल्ट में पिस्टल लगाया पहुंचा था। तीनों से मारपीट करके नकदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन

जांच में चीका पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार द्वारा 3 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी बैशाखी का पुलिस द्वारा न्यायालय से 26 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था, जिसके दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से 1200 रुपये नकदी बरामद कर ली गई, जबकि वारदात में लिप्त शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed