{"_id":"5fe4e1888ebc3e3b623ad80e","slug":"arrest-kaithal-news-knl553484140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल व्यापारी का अपहरण कर 2019 में लूटी थी गाड़ी व संपत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल व्यापारी का अपहरण कर 2019 में लूटी थी गाड़ी व संपत्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2019 में रात को चीका निवासी एक व्यापारी का अपहरण करके चार आरोपियों ने नकदी, सोने की चेन व गाड़ी लूट ली थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर चल रहे आरोपियों से लूटी गई 3400 रुपये नकदी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है। इससे पहले गिरफ्तार किए जा चुके एक अन्य आरोपी से 20 हजार रुपये नकदी पहले ही बरामद की जा चुकी है। वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल व लूटी गई गाड़ी एक अन्य मामले में करनाल पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। दोनों आरोपी 24 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि चीका थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में एएसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा आरोपी रविंद्र उर्फ बिंद्र व राजेंद्र उर्फ जिंदा गोंदर जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 21 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए थे और दोनों का 24 दिसंबर तक 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि गोविंद राइस मिल चीका के पार्टनर रवि थोरी निवासी रामगढिया जिला हनुमानगढ़ जो फिलहाल चीका में रहता है। वह 26 दिसंबर 2019 की रात अपनी कार में डीजल डलवा कर वापस घर की तरफ चला था। वहां आरोपियों द्वारा गाड़ी से उसका रास्ता रोक लिया गया। 4 बदमाशों ने रवि की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर अपहरण कर लिया। आरोपियों द्वारा रास्ते में पिस्तौल के बल पर उससे उसका मोबाइल फोन, 2 तोले सोने की चेन, 30 हजार रुपये, एटीएम कार्ड व पर्स लूट लिया गया। व्यापारी को रात के लगभग 1:15 बजे उसे खरकां से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित पंजाब के रसौली गांव में सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस द्वारा 22 वर्षीय आरोपी अमनदीप उर्फ बाबा निसिंग पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने लूटी गई गाड़ी का प्रयोग करके जिला करनाल क्षेत्र में एक अन्य आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। एएसआई प्रवीन द्वारा जांच के दौरान आरोपी रविंद्र के मकान से दो हजार रुपये व आरोपी राजेंद्र के मकान से 1400 रुपये नकदी बरामद की गई। दोनों आरोपी 24 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।