{"_id":"5fe4e0db8ebc3ecd6c290308","slug":"arrest-kaithal-news-knl553475100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों से 96 बोतल शराब व 130 लीटर लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों से 96 बोतल शराब व 130 लीटर लाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपी काबू कर उनसे 96 बोतल शराब व 130 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि सीवन पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने रोहताश उर्फ ताशा प्रभोत को उसकी दुकान पर काबू कर लिया। जांच के दौरान दुकान से 33 बोतल, 86 पव्वे व 8 अद्देे शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में सीवन पुलिस के पीएसआई अमन कुमार की टीम द्वारा दलबीर सिंह गांव कक्हेडी को काबू किया गया। उसके पास 17 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में गुहला पुलिस के एचसी कुलदीप सिंह की टीम ने खरकां में गुहला रोड पर एक राइस मिल के नजदीक एक व्यक्ति को शराब बेचते पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रीतम गुहला के रुप में हुई। उसके कब्जे से 10 बोतल देशी शराब बरामद की गई।
चौथे मामले में चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई रामनिवास की टीम द्वारा गांव दयोरा में कुलदीप को उस समय काबू कर लिया गया, जब वह ड्रम में लाहन को चेक कर रहा था। जांच के दौरान ड्रम से 130 लीटर लाहन बरामद हुआ। एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एसआई सत्यवान द्वारा ग्योंग निवासी चंद्रभान के कब्जे से 3 बोतल देशी शराब व 9 बोतल बीयर बरामद की गई है।