{"_id":"5fe238e88ebc3e3b8907149c","slug":"arrest-kaithal-news-knl55088994","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी काबू किए गए। उनके कब्जे से 1.640 किलो चूरापोस्त, एक पिस्तौल, 75 पव्वे, 17 अद्दे देशी शराब व 190 लीटर लाहन बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई जोगिंद्र सिंह व एएसआई रामपाल सिंह की टीम द्वारा सत्तु राम उर्फ सतपाल डेरा चाणचक के मकान से आरोपी को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से एक किलो 640 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।
तीन शराब खुर्दों सहित 4 काबू :
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस के एचसी दर्शन सिंह की टीम द्वारा करनाल रोड स्थित एक खोखा में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी संजय पूंडरी के कब्जे से 38 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। एक अन्य मामले में सिविल लाइन पुलिस के एसआई भीम सिंह की टीम द्वारा ढांड बाईपास चौक के पास दुकान में अवैध शराब खुर्दा से आरोपी जयभगवान किठाना के कब्जे से 35 पव्वे देशी शराब बरामद की। तीसरे मामले में एचसी मंजीत सिंह की टीम द्वारा हुडा सेक्टर 18 में दुकान पर खुर्दा चला रहे आरोपी मनमोहन सिंह उर्फ मोहन फ्रैंडस कालोनी के कब्जे से 17 अद्दे व 2 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। चौथे मामले में पूंडरी पुलिस के एचसी राजेश कुमार की टीम द्वारा कुलविंद्र सिंह हजवाना को काबू कर 2 ड्रमों से 190 लीटर लाहन बरामद किया गया।
शराब ठेकेदार पिस्तौल सहित गिरफ्तार :
सीआईए-1 पुलिस के एचसी रणदीप सिंह की टीम द्वारा गांव सेगा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब ठेकेदार नरवीर उर्फ काला उचाना जिला जींद को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ उपरांत असलाह उपलब्ध करवाने वाले गांव नरड़ निवासी प्रदीप को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सीआईए-टू पुलिस के हेडकांस्टेबल बलकार सिंह द्वारा आरोपी साहिल खान मंडी आदमपुर जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असलाह उपलब्ध करवाने में साहिल खान की पहचान की गई थी।