फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrest

कातिलाना हमला करने के तीन आरोपियों से .32 बोर का पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arrest
जानलेवा हमला के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस, बुलेट बाइक व दो डंडे पुलिस ने बरामद कर लिए। वारदात में प्रयुक्त की गई दो कार पहले ही बरामद की जा चुकी है। तीनों आरोपी 20 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि नेपेवाला जिला जींद निवासी अमित कुमार और उसका साथी दो नवंबर को कार से कहीं जा रहे थे, ढांड चौंक पर कुछ आरोपियों ने रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। इसमें एक आरोपी द्वारा अमित पर अवैध पिस्तौल से दो फायर किए गए। मौके पर लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। गोली लगने कारण घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया था। प्रवक्ता ने बताया मामले में सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एसआई बजिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल तरसेम व एचसी मनीष की टीम द्वारा पंचकुला से आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी सन्नी, जखौली निवासी प्रदीप व पट्टी अफगान कैथल निवासी जगमोहन को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। एसआई बजिंद्र सिंह ने आरोपी सन्नी की निशानदेही पर .32 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस, आरोपी जगमोहन उर्फ काला चाहर से बुलेट बाइक व एक डंडा और आरोपी प्रदीप उर्फ बोकला से डंडा बरामद कर लिया। इससे पूर्व गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी अमन व अनिल जाखौली के कब्जे से एक अन्य गाड़ी जब्त की जा चुकी है। वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed