फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Argument in procession, knife attack

Kaithal News: शोभायात्रा में कहासुनी, चाकू मारा

Tue, 03 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Argument in procession, knife attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में निकाली गई गुरु रविदास की शोभायात्रा के दौरान दो लोगों में कहासुनी हो गई। जब नानकपुरी कॉलोनी खुराना रोड निवासी पीड़ित हर्ष पिता के साथ आरोपियों के पास उलाहना देने गया तो आरोपियों ने कमर पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नानकपुरी कॉलोनी खुराना रोड निवासी यश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई का नाम हर्ष है, जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है। 31 जनवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे वह आंबेडकर चौक पर घर का कुछ सामान खरीदने के लिए गया था।
विज्ञापन


इस दौरान शहर में गुरु रविदास शोभायात्रा निकाली जा रही थी। वहां चौक के पास महादेव कॉलोनी निवासी शुभम के साथ हर्ष की आपसी धक्का लगने के कारण कहासुनी हो गई। इसके बाद वह खुद अपने पिता नरेंद्र व अपने छोटे भाई हर्ष के साथ शुभम को इस बात का उलाहना देने के लिए डोगरा गेट कैथल पर गए। वहां पर शुभम व उसका दोस्त हिमांशु मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब से तेजधार चाकू निकाल किया वार ः जब उन्होंने शुभम को कहा कि हर्ष के साथ क्यों उलझा है तो इतना कहते ही आरोपी ने अपनी पैंट की जेब से तेजधार चाकू निकाला और उस पर वार किया। उसने बचाव में अपनी कमर घुमा ली, जिस पर शुभम ने उसकी कमर पर चाकू मार दिया। आरोपी ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और एक बार फिर से कमर पर चाकू मारा।


जब आसपास के लोग बचाव में आए तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। बाद में ज्यादा संख्या में लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उनको जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औरमामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed