फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Argument during kulfi taking, mother-sticks attacked with bricks and sticks

Kaithal News: कुल्फी लेने के दौरान हुई बहस, मां-बेटों पर ईंट व डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Argument during kulfi taking, mother-sticks attacked with bricks and sticks
कैथल। जिले के गांव सैर में कुल्फी लेने के दौरान हुई बहस मारपीट में बदल गई। मामले में आरोपियों ने मां-बेटे पर ईंट व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। वारदात की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।शिकायत में गांव सेर निवासी संतरो देवी ने बताया कि उसके तीन लड़के हैं। इनमें बड़ा लड़का मुकेश, उससे छोटा रवि उर्फ सोनू, सबसे छोटा रजत है।
विज्ञापन

22 अगस्त को करीब 10 बजे रात हमारे घर के पास कुल्फी बेचने वाला सड़क पर खड़ा था जिसके पास मेरा लड़का रजत अपने बच्चे को कुल्फी दिलवाने के लिए गया था। इतने में राहुल जिसके साथ अनमोल उर्फ मोली मेरे लड़के रजत की तरफ घूर रहे थे। वह अपने घर के सामने सड़क पर खड़ी देख रही थी। इस दौरान दोनों रजत से बहस करने लग गए और अपने साथी लड़कों रविंद्र, उसका भाई रवि, अर्जुन, रामपड़ और इनके साथ पांच से सात अन्य ने ईंटों व डंडों और लात घूसों से मारपीट की। इस दौरान झगड़े में उनके भी कुछ व्यक्तियों को चोटें आईं। सीवन थाना के सब-इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed