फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply for Padma Awards by 15th September

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Apply for Padma Awards by 15th September
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2023 के लिए घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन एक मई 2022 से शुरू हो चुके हैं। इसकी नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाड्स डॉट जीओवी डॉट इन पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए डॉट जीओवी डॉट इन व पद्म पुरस्कार पोर्टल पदम अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed