{"_id":"5f31b06a8ebc3e3ce80903b5","slug":"appliation-invited-for-admission-in-bsc-agriculture-kaithal-news-knl40389851","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए आवेदकों को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए आवेदकों को मिला मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका मिलेगा। स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों के दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। ये जानकारी कृषि महाविद्यालय कौल के प्राचार्य डा. रमेश चंद्र वर्मा ने दी।
उन्होेंने बताया कि स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए अब तक प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले होते थे। आवेदनों की अधिक संख्या और कोविड संकट के बीच इस बार परीक्षा करवाना मुमकिन नहीं है। फैसला लिया गया है कि बीएससी के लिए सभी दाखिले मेरिट के आधार पर हों। ऐसा पहली बार होगा, जब बीएससी में प्रवेश परीक्षा की बजाय मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। हिसार, कौल व बावल कृषि महाविद्यालय में आवेदन तिथि भी 13 अगस्त 2020 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि कृषि, मतस्य विज्ञान, गृह विज्ञान तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश दसवीं या बारहवीं कक्षा में प्राप्ताकों की मैरिट के आधार पर होगी तथा जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है वो भी 13 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।