{"_id":"67ba1f84ad612e47360b6a94","slug":"anu-won-the-competition-by-throwing-the-shot-18-feet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587824-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनु ने 18 फुट गोला फेंककर जीती स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनु ने 18 फुट गोला फेंककर जीती स्पर्धा
Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। पीएम श्री सरकारी स्कूल सौंगल में शनिवार को वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश राविश ने किया। कई अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें अनु ने 18 फुट गोला फेंककर स्पर्धा जीत ली।
इन प्रतियोगिताओं में विशेष रूप से कक्षा अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस दौरान दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, एकल नृत्य, रागनी, समूह नृत्य, नाटिका, कविता, गायन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में अनु ने 18 फुट शॉट पुट फेंक कर प्रथम स्थान हासिल किया।
आयोजन के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंकुश ने लड़कों की श्रेणी में 31 फीट दूरी पर शॉट पुट को फेंका। डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता में अनु ने 41 फीट दूर अपना लक्ष्य साधा। हिमांशु ने 70 फीट पर अपना निशाना बनाया। लॉंग जंप की विधा में प्रिया ने 10 फीट लंबा जंप लगाया। वहीं, अमनदीप ने 16 फीट लंबे जंप लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत एकल नृत्य में अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रागनी गायन में रीता ने प्रथम स्थान हासिल किया, समुद्र नृत्य में निशा और तनु ने नाटिका में काफी और उसकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, कविता गायन में नितेश प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश राविश ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में जहां आत्मविश्वास बढ़ता है वही वह भविष्य के लिए अपनी एक विधा में निखार लाते हैं।