{"_id":"68643bb6cfa82344f5049294","slug":"announcement-of-running-a-camp-to-teach-sanskrit-kaithal-news-c-18-1-knl1004-682338-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संस्कृत सिखाने के लिए शिविर चलाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संस्कृत सिखाने के लिए शिविर चलाने का एलान
Wed, 02 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर के हनुमान वाटिका में संस्कृत भारती हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। इसमें कुमारी आशा ने ध्येय मंत्र के साथ गोष्ठी की शुरुआत की।
गोष्ठी का उद्देश्य श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस व संस्कृत सप्ताह को धूमधाम से मनाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। जिला मंत्री पंडित जय भगवान शास्त्री ने बताया कि जुलाई व अगस्त मास में जिला में विभिन्न स्थानों पर 21 संस्कृत शिविर चलाए जाएंगे, जिनके माध्यम से लगभग 500 लोग संस्कृत बोलना सीख जाएंगे।
इसके बाद वे गीता रामायण आदि ग्रंथों का अध्ययन आसानी से कर सकते हैं। प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा व जिला अध्यक्ष डॉ. बलराज शास्त्री ने संस्कृत शिविरों के कार्यान्वयन हेतु अपने अनुभव साझा कर मार्गदर्शन किया। कुमारी मंजू पुंडरी ने कल्याण मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार सिनंद ने की। संवाद