फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Announcement of giving 15 thousand rupees per month to the player

Kaithal News: खिलाड़ी को 15 हजार रुपये हर माह देने की घोषणा

Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Announcement of giving 15 thousand rupees per month to the player
गुहला-चीका। सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, गुहला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

खुले दरबार में गांव भूना के सरपंच ने पंचायती जमीन की बोली रुकवाए जाने की शिकायत रखी। सांसद ने तुरंत डीसी प्रीति को फोन कर मामले के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। गांव स्यूमाजरा की महिला खिलाड़ी कमलजीत ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते खेल प्रशिक्षण में कठिनाई की बात कही। उन्होंने बताया कि वह सीनियर नेशनल मेडलिस्ट हैं और देश के लिए खेलना चाहती हैं। इस पर सांसद ने उन्हें 15,000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन


गांव हरिगढ़ किंगन से आए खिलाड़ियों ने खेल मैदान की चारदीवारी की मांग की, जिसे सांसद ने जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

गांव सेगा प्लाट के लोगों ने गांव का नाम बदलने और मुख्य सड़क पर लगे बोर्ड को हटवाने की मांग की। सांसद ने एसडीएम को इस मामले की जांच के निर्देश दिए। खुले दरबार में नागरिकों ने पीने के पानी की कमी, सड़कों की गुणवत्ता, बिजली कनेक्शन, भूमि अधिकार, सामुदायिक भवन निर्माण, अवैध कब्जे हटाने और जल निकासी जैसी समस्याएं उठाईं। सांसद नवीन जिंदल ने एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को निर्देश दिए कि वे सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कार्य करें और नगर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, डॉ. ओमता राम, महेंद्र सिंह चीमा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed