फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Annadata will win the battle: Chautala

अन्नदाता जीतेगा लड़ाई : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Annadata will win the battle: Chautala
Annadata will win the battle: Chautala - फोटो : Kaithal
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अन्नदाता अपनी लड़ाई जीतेगा और भाजपा सरकार को अपना फैसला वापस लेना होगा। अन्यथा प्रदेश और देश से भाजपा सरकार का अंत होगा।
विज्ञापन

आरकेएम पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण भी दिया और कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। लंबे समय बाद इनेलो की बैठक में भीड़ दिखी और चौटाला ने और लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील भी की।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 3206 लोगों को नौकरी देने की सजा भुगतकर आए हैं। यदि प्रदेश की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे हर घर से हर पढ़े लिखे को नौकरी देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें बाद में फांसी पर ही क्यों न चढऩा पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर बर्बरता कर रही है। जेल से रिहा होते ही वे किसानों से मिलने पहुंचे थे। उन्हें विश्वास है कि किसानों की इस लड़ाई में जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार के लोग दोनों हाथों से जनता को लूटने में लगे हैं। भाजपा को राज करना नहीं आता। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जेबीटी भर्ती में जब वह जेल गए तो कांग्रेस यह मानकर चल रही थी कि इनेलो खत्म हो जाएगी, लेकिन समर्थकों ने पार्टी को संभाले रखा। अब हर आदमी कह रहा है कि आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। वे सत्ता के लिए नहीं बल्कि ताऊ देवी लाल के सपनों को पूरा करने के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें।

प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिला अध्यक्ष एवं सरपंच राजा राम माजरा, प्रदेश महासचिव अशोक जैन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट शशीभूषण वालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर मेहला, फूल सिंह मंजूरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी, कैथल प्रभारी सतीश जैन, रामप्रकाश गोगी, शहरी अध्यक्ष सतीश गर्ग, मा. बलबीर मटौर, पवन ढुल एडवोकेट, रूपा सैनी, ऋषि राज राणा, राममेहर खुराना, विकास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed