{"_id":"622bac1d495ed865c7511d68","slug":"anjana-of-khanpur-drove-the-fastest-cycle-kaithal-news-knl101597929","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में हुई सीवन खंड की ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में हुई सीवन खंड की ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को सीवन खंड की ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डब्ल्यूसीडीपीओ गुरजीत कौर ने किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर महिलाओं में उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल बहुत जरूरी हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगीता, निर्मला, अंजलि, हरदीप सिंह, मंजू, कुसुम, भूप्पी, आशा और संतोष मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
आलू रेस स्पर्धा में सीवन की निर्मला पहले, सैर की रानी दूसरे और सीवन की रीना तीसरे स्थान पर रहीं। मटका रेस में रसूलपुर की मीना प्रथम, फिरोजपुर की रामरति द्वितीय और चक्कू लदाना की संतोष तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 100 मीटर रेस में फिरोजपुर की प्रवीन कौर प्रथम, सैर की सरोज द्वितीय व खानपुर की सीमा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर रेस में चक्कू लदाना की रेखा पहले, सीवन की कमल दूसरे और धर्मपुरा की रीना तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में 300 मीटर रेस में फिरोजपुर की अनु प्रथम, मलिकपुर की कविता द्वितीय और ककहेड़ी की अनिता तृतीय स्थान पर रहीं। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में खानपुर की अंजना पहले, चक्कू लदाना की अमनदीप कौर दूसरे और चक्कू लदाना की रजनी तीसरे स्थान पर रहीं।