फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anil won gold in judo, Simran won silver medal

जूडो में अनिल ने स्वर्ण, सिमरन ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Anil won gold in judo, Simran won silver medal
39-कैथल। अपने गोल्ड मेडल के साथ खिलाड़ी अनिल व सिल्वर मेडल के साथ जूडो खिलाड़ी सिमरन। - फोटो : Kaithal
कैथल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व कर कैथल के दो खिलाड़ियों अनिल ने स्वर्ण और सिमरन ने रजत पदक जीते। 55 किलो वर्ग में अनिल कुमार बालू गांव से और 44 किलो वर्ग में सिमरन ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

यह जानकारी टीम के कोच जोगिंदर ने दी। उन्होंने बताया कि अनिल ने पहली फाइट में आंध्रप्रदेश को हराया। दूसरी बाउट में एमपी को, सेमीफाइनल फाइट में पंजाब को और फाइनल में चंडीगढ़ को हराकर गोल्ड जीता। अनिल ने किसी भी खिलाड़ी से कोई स्कोर नहीं खाया। सिमरन ने पहली बाउट में हिमाचल व दूसरी बाउट में छत्तीसगढ़ को हराया। फाइनल में दिल्ली से हार गई और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस प्रदर्शन के लिए जिला खेल अधिकारी अमरजीत, अशोक शर्मा प्राध्यापक, चेतन शर्मा जुडो कोच, विवेक ,सपना, राम निवास, राज कमल ढांडा व सुखबीर राविश ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed