फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry Muslim community tied black bands

Kaithal News: नाराज मुस्लिम समुदाय ने बांधी काली पट्टी

Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Angry Muslim community tied black bands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिरटा रोड पर स्थित मदनी मदरसा में पहलगाम की घटना के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक कर हमले की निंदा की। बाद में समुदाय के लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया।

बैठक में मदरसा के संचालक मौलाना सईद उर रहमान ने कहा कि इस्लाम के नाम पर पहलगाम में किया गया आतंकी हमला मानवता के खिलाफ है।

वह आतंकियों की नापाक हरकतों के कारण शहीद हुए अपने हिंदू भाइयों और उनके परिवारों के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में हर सच्चा मुसलमान देश और अपने हिंदू भाइयों के साथ खड़ा है। यह हमला न केवल इंसानियत और देश की पहचान और भाईचारे के खिलाफ है, बल्कि इस्लाम के उसूलों के भी खिलाफ है।
विज्ञापन


हमें पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों के आकाओं की ओर से हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने की कोशिश को नाकाम करना होगा। पाकिस्तान को भी कड़ा जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए जान देने वाला है सच्चा मुसलमान ः मौलाना सईद उर रहमान ने कहा कि भारत का सच्चा मुसलमान वह है जो देश के लिए जान देता है, जान लेने वाला नहीं, ये आतंकी देश और इस्लाम के माथे पर एक शर्मनाक दाग हैं।


मौलाना ने कहा कि यह हमला धर्म के नाम पर अधर्मी और पापी लोगों की ओर से किया गया नापाक व कायराना काम है। भारत सनातन धर्म संस्कृति की भूमि है। अब समय आ गया है जब इन अधर्मी आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ है। सरकार एक-एक खून की बूंद का बदला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed