{"_id":"69de965746d48132a90b11e0","slug":"angry-fire-brigade-employees-threatened-to-launch-agitation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-886439-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाराज फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाराज फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Wed, 15 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर बैठक कर रोष जताया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया। जिला प्रधान शमशेर सिंह ने वेतन विसंगतियां दूर करने, जोखिम भत्ता बढ़ाने, समय पर पदोन्नति देने और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी आपात स्थितियों में जान जोखिम में डालकर काम करने के बावजूद कर्मचारियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और स्टाफ की कमी दूर करने की भी मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी न होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जयप्रकाश, गोविंद और सतबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद