फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry electricity workers staged a two-hour strike.

Kaithal News: नाराज बिजलीकर्मियों ने की दो घंटे की हड़ताल

Wed, 24 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Angry electricity workers staged a two-hour strike.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में पिहोवा चौक स्थित बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही कर्मचारी बिजली निगम कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

करीब दस बजे सभी कर्मचारी कार्यालय के गेट पर पहुंच गए और 10 बजे से 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के बाद कर्मचारी पुनः अपने-अपने कार्य पर लौट गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है और आए दिन कर्मचारियों के खिलाफ नए-नए फैसले लागू किए जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कर्मचारियों से किए गए वादों को सरकार भूल चुकी है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत रद्द करने की मांग की। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के प्रधान जितेंद्र कुमार, गुहला प्रधान अनिल कुमार और राज्य प्रधान इकबाल चन्दाना ने बताया कि जिले के करीब 900 कर्मचारियों ने विद्युत सदन में एकत्रित होकर यह हड़ताल की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से तकनीकी कर्मचारियों पर भविष्य में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेंगे, जिसकी जानकारी सरकार को कई बार दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं की चेतावनी : कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल कैथल में कर्मचारियों ने केवल दो घंटे की हड़ताल की है, लेकिन यदि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं किया गया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
कलायत में भी गरजे कर्मी

कलायत। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को 11 से 2 बजे तक 3 घंटे का धरना दिया। ब्लॉक सचिव नरेश कुमार की अध्यक्षता व अनिल कुमार के संचालन में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद बिजली निगम एसडीओ के माध्यम से बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के पदाधिकारियों सुमित सहारण, विनोद कुमार, भीम सिंह और सतीश कुमार ने चेतावनी दी कि अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर जितेंद्र, बलजिंद्र, सुमन, तरसेम और राममेहर मौजूद रहे। संवाद

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी सरकार की नीति है और उसी के तहत कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। यह निर्णय सरकार स्तर पर लिया गया है। -सोमवीर, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed