{"_id":"68cb1abbe84f6317e00a93bf","slug":"angry-electricity-workers-protest-kaithal-news-c-18-1-knl1004-741134-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाराज बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाराज बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन
Thu, 18 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन संघ के कार्यकारी अभियंता गुहला के खिलाफ डिवीजन स्तर पर प्रदर्शन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अभिषेक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में कार्यकारी अभियंता को कई बार अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। इसी वजह से संगठन को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
सीवन सब डिवीजन में कार्यरत प्रीतम कुमार सीए के आर्डर सीवन के साथ गुहला सब डिवीजन में किए हुए हैं जिससे दोनों सब डिवीजन का कार्य बाधित हो रहा है। सीवन सब डिवीजन में कार्यरत चरण दास एएसएसए से जबरदस्ती सबस्टेशन का चार्ज वापस लेकर चार्ज एक लाइनमैन को दिया गया। चीका 33 केवी की जर्जर बिल्डिंग का दोबारा से निर्माण करने जैसी कई मांगे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान संदीप सैनी व मंच संचालन सचिव राकेश कुमार ने किया। प्रदर्शन में प्रदेश स्तर के नेता बलजिंदर सीड़ा, प्रदेश सचिव अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद