{"_id":"64adac3ea8565b94210edcc7","slug":"angered-by-the-kidnapping-the-villagers-put-a-jam-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-1745-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवती के अपहरण से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवती के अपहरण से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
Wed, 12 Jul 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव से युवती के अपहरण के मामले में मंगलवार को भारी संख्या में ग्रामीण तितरम थाना में पहुंचे। उन्होंने लड़की बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए तितरम मोड़ पर जाम लगा दिया। दोपहर बाद जब पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद करने की बात कही। साथ ही सबूत दिखाए तो उन्होंने जाम खोला। बयान के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
इससे पहले तितरम मोड़ पर जाम लगाए ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा था कि लड़की के अपहरण की सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुकी है। इसमें अपहरण का आरोपी युवक अपने सहयोगियों के साथ युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाता नजर आ रहा है। सोमवार को पुलिस ने आश्वासन दिया था कि मंगलवार सुबह आरोपियों को पकड़ कर युवती बरामद कर ली जाएगी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
जाम में शामिल महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को सुबह 10 बजे तक युवती बरामद करने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया। मंदिर जाते समय आरोपियों ने उनके सामने से लड़की का अपहरण कर लिया था। आरोपी असलहा भी लिए हुए थे। अगर कोई ग्रामीण उन्हें रोकने का प्रयास करता तो आरोपी उसे जान से भी मार सकते थे। युवती को गाड़ी में डालकर इतनी तेजी से गाड़ी भगाकर ले गए कि अगर उनके सामने कोई आ जाता तो उसका बचाव मुश्किल था। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर जो भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
दोपहर बाद जब पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद होने की बात कही और ग्रामीणों को सबूत दिखाए तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। घटना के संबंध में तितरम थाना के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के को पकड़ कर उसके कब्जे से लड़की बरामद की जा चुकी है। दोनों के बयान के अनुसार पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।