{"_id":"68a625b9d0e73f41aa0f25f7","slug":"anger-erupted-in-pundri-simla-and-cheeka-youth-protested-kaithal-news-c-245-1-kht1005-136578-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी, सिमला और चीका में गुस्सा फूटा, युवाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी, सिमला और चीका में गुस्सा फूटा, युवाओं ने किया प्रदर्शन
Thu, 21 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
23 गुहला-चीका: मनीषा हत्याकांड के विरोध में चीका शहर में रोष मार्च निकालते युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/कलायत/ गुहला-चीका। अध्यापिका मनीषा की मौत के मामले में विरोध स्वरूप बुधवार को उपमंडल के विभिन्न इलाकों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कस्बा पूंडरी में युवाओं ने गुरु ब्रह्मनंद चौक पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
बाद में पुलिस ने युवाओं को समझाकर जाम खुलवाया। युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस प्रशासन जानबूझकर दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मनीषा किसी बड़े राजनेता की बेटी होती तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती। बाद में युवाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
इसी तरह गांव सिमला में भी एक विशाल विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें भाकियू खंड प्रधान जिले सिंह मोर, पूर्व सरपंच सिया राम, जगदीश, जोरा सिंह, कृष्ण मोर, राम सिंह, सुभाष, डॉ. सुरेश, सरपंच रामचंद्र, बलबीर, राकेश सहित कई वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।
उन्होंने लोगों से आंदोलन में शामिल होकर मनीषा को न्याय दिलाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को कलायत के किसान चौक से पुलिस स्टेशन तक विरोध मार्च निकालने का भी एलान किया।
उधर गुहला-चीका में भी देर शाम युवाओं ने रोष मार्च निकाला। इसकी अगुवाई राजीव शर्मा, सुखविंदर पुनिया, सुरजीत सिंह, बंटी शर्मा, गुरप्रीत जांगड़ा, वकील नंबरदार और गुरजंट पुनिया ने की। युवाओं ने कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जो प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सब कुछ जानते हुए भी हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, तब तक प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।