{"_id":"610068a88ebc3e587c0970d3","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-at-pehowa-chowk-kaithal-news-knl7797329","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद, भिवानी व कैथल की आंगनबाड़ी वर्करों ने पिहोवा चौक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद, भिवानी व कैथल की आंगनबाड़ी वर्करों ने पिहोवा चौक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
13-कैथल। पिहोवा चौक पर प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर।
- फोटो : Kaithal
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन ने मांगों को लेकर पिहोवा चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व वर्कर्स महिलाएं राज्यमंत्री के निवास के नजदीक धरने पर बैठी थी। लेकिन उनकी मांगों की सुनवाई न होने से उन्होंने वहां से चलकर पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया।
वर्कर्स महिलाएं पिहोवा चौक पर आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट गई। वहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पिछले एक सप्ताह से यह वर्कर्स राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निवास के नजदीक धरने पर बैठी हैं। बीते दिन वर्कर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। लेकिन उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं निकला। इसी दौरान मंगलवार को सैकड़ों वर्कर्स राज्यमंत्री निवास से चलकर पिहोवा चौक पर पहुंची। जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
फतेहाबाद की आंगनबाड़ी प्रधान सुनीता ने बताया कि प्रदर्शन में फतेहाबाद और भिवानी से भारी संख्या में वर्कर्स आए हुए हैं। जिला प्रधान कमला दयौरा व महासचिव जगमति मलिक ने कहा कि राज्य मंत्री से उनकी बात हुई है। लेकिन मंत्री के पास उनकी मांगों का समाधान नहीं है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि 15 अगस्त के बाद उनकी एक बैठक होगी। जिसमें उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। लेकिन वर्कर्स का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

14-कैथल। प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर व तैनात महिला पुलिस।- फोटो : Kaithal
विज्ञापन