फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An NDRF mock drill will be held today at the government school located at Committee Chowk.

Kaithal News: कमेटी चौक स्थित राजकीय स्कूल में आज होगी एनडीआरएफ की मॉक ड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
An NDRF mock drill will be held today at the government school located at Committee Chowk.
कैथल। एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक कैथल में एनडीआरएफ की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान आपातकाल की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों और आपसी समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में सभी संबंधित विभाग अपने अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। एडीसी सुशील कुमार बुधवार को मॉक ड्रिल के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में बठिंडा से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एनडीआरएफ टीम ने प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। टीम ने उपस्थित अधिकारियों प्राकृतिक खतरों, उनसे उत्पन्न होने वाली आपात स्थितियों और ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed