फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Along with the DGP, the campaign against drug addiction should also be given to the SP

नशे के खिलाफ मुहिम की डीजीपी के साथ जिले के एसपी को भी दें जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Along with the DGP, the campaign against drug addiction should also be given to the SP
कैथल। एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन की विशेष बैठक मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सुल्लर कर अध्यक्षता में हुई, जिसमें एंटी करप्शन हरियाणा प्रभारी नरेश कुमार ने विजिलेंस विभाग के सहयोग से सरकारी कार्यालय के बाहर जनता की सुविधा के लिए भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत देने के लिए विजिलेंस विभाग के अंकित करवाए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी। हरियाणा प्रभारी ने बताया कि विजिलेंस विभाग के टोल फ्री नंबर कैथल जिले में सभी विभागों के बाहर लगा दिए गए हैं, जिसमें जिले की जनता का सहयोग सराहनीय रहा है। विजिलेंस के टोल फ्री नंबर अंकित करवाने से समाज में काफी जागरूकता आई है और इससे भ्रष्टाचार को पूरी तरह से लगाम लगेगी। हरियाणा प्रभारी ने टीम के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सुल्लर का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया और इसी प्रकार समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विजिलेंस विभाग के टोल फ्री नंबर अंकित करवाने की मुहिम को जारी रखें। इसके साथ-साथ नशे के खिलाफ फिर से जागरूकता की महिमा तेज गति से चलाई जा रही है और हर जिले के पुलिस कप्तान का इसमें सहयोग लिया जाए। इस मौके पर बैठक में भाग लेने वालों में महासचिव प्रेम मक्कड़, ईश्वर दास, साहिल कुमार, नवीन बग्गा, सतपाल सिंगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed